Breaking News

निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त वाहनों के मालिक जो अभी तक लॉग बुक वाहन कोषांग (नेहरू स्टेडियम) में जमा नहीं किए है, वे अविलम्ब करें जमा : डी.एम 

 

निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त वाहनों के मालिक जो अभी तक लॉग बुक वाहन कोषांग (नेहरू स्टेडियम) में जमा नहीं किए है, वे अविलम्ब करें जमा : डी.एम

दरभंगा  जिला पदाधिकारी  राजीव रौशन ने कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अवसर पर उपयोग हेतु

दरभंगा जिला अन्तर्गत अधिग्रहिण वैसे सभी वाहन के वाहन मालिक/चालक, जो अभी तक निर्वाचन के अवसर पर अधिग्रहिण वाहन का लॉगबुक, बैंक खाता संख्या जमा नहीं किए है, उन्हें 02 दिनों के अन्दर पूर्ण यात्रा विवरणी के साथ वाहन प्रयोग करने वाले अधिकारी के हस्ताक्षरयुक्त लॉगबुक स्थानीय नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में बनाये गए वाहन कोषांग में अविलम्ब जमा करें, ताकि नियमानुसार भुगतान की पूर्ण कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन अभी भी कई वाहन मालिकों/चालकों द्वारा लॉगबुक जमा नहीं किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि तय समय सीमा के अन्दर लॉगबुक जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों को उनके अधिग्रहित वाहन का भुगतान का दावा अमान्य होगा।

उन्होंने कहा कि वाहन मालिक को लॉगबुक जमा करते समय अनिवार्य रुप से अपना बैंक स्टेटमेंट/पासबुक के साथ-साथ वाहन निबंधन प्रमाण-पत्र जमा करना होगा।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …