Breaking News

14 जून (शुक्रवार) को संयुक्त श्रम भवन कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन 

 

14 जून (शुक्रवार) को संयुक्त श्रम भवन कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन

 

दरभंगा  नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा ने बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 14 जून 2024 (शनिवार) को आई.टी.आई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में  Spandna Sphoorty Financial ल्द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन होगा।

 

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 19 से 27 वर्ष निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा 12वीं, डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।

नियोजकों द्वारा  Loan offer  के लिए कुल – 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 प्लस 4000/- रुपये वेतन सहित मुफ्त आवास, इंसेंटिव, फ्यूल,ईएसआई, पीएफ प्रतिमाह दिया जाएगा।

नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को  दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं सीतामढ़ी  जिले में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

रोजगार हेतु अभ्यर्थी के पास दो पहिया वाहन एवं चालक लाइसेंस होना अनिवार्य है।

सभी इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस  नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

 

अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार  कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …