Breaking News

• दरभंगा: जीविका दीदियों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित • ध्यान करने से तनाव मुक्ति के साथ सकारात्मक ऊर्जा महसूस कर रही हैं जीविका दीदीयां 

दरभंगा: जीविका दीदियों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित

ध्यान करने से तनाव मुक्ति के साथ सकारात्मक ऊर्जा महसूस कर रही हैं जीविका दीदीयां

दरभंगा: जीविका कर्मियों और समूह की महिलाओं के लिए दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों में तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को दैनिक जीवन में उत्पन्न तनाव से निपटने के तरीकों को सिखाना और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ और संतुलित बनाए रखना है।

इस कार्यशाला का आयोजन “पिरामिड स्प्रिटुअल सोसाइटी मूवमेंट” मुंबई द्वारा किया जा रहा है। कार्यशाला में महिलाओं को ध्यान विधि के महत्व और विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षक प्रवीण जाधव ने महिलाओं को मन को शांत रखने और साँसों की गति पर ध्यान केंद्रित करने की विधि सिखाई। उन्होंने पिरामिड आकार के तले ध्यान करने से विशेष ऊर्जा मिलने की बात कही साथ ही उन्होंने उम्र की संख्या के अनुसार उतनी ही अवधि (मिनटों में) ध्यान करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि बाँसुरी, सितार, और तबला जैसे मधुर संगीत ध्यान की यात्रा में सहयोगी होते हैं और तनाव कम करने में मदद करते हैं।

सामाजिक विकास प्रबंधक नरेश कुमार ने जानकारी दी कि यह कार्यशाला 9 दिनों तक चलेगी और दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला महिलाओं के स्वास्थ्य, समाज और परिवार में संतुलन बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यशाला में भाग लेने वाली महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि ध्यान विधि का प्रयोग करके उन्हें अनावश्यक तनाव से मुक्ति मिल रही है और वे सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ध्यान विधि के माध्यम से उन्हें पहले से बेहतर महसूस हो रहा है और वे अधिक उत्साहित हैं।

संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा इस कार्यशाला के माध्यम से जीविका कर्मियों व दीदियों को तनाव से निपटने के लिए ध्यान के महत्व को समझने और अभ्यास करने का अवसर मिला है। इससे सभी को एक स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने में मदद मिल रही है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …