Breaking News

• विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी जिला में बाल मजदूरी के खिलाफ बड़ी कारवाई • सीतामढ़ी पुलिस एवं बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त पहल से आठ बच्चो को करवाया गया बाल श्रम से मुक्त 

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी जिला में बाल मजदूरी के खिलाफ बड़ी कारवाई

 

सीतामढ़ी पुलिस एवं बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त पहल से आठ बच्चो को करवाया गया बाल श्रम से मुक्त

 

सीतामढ़ी : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी पुलिस एवं बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम के द्वारा डीएसपी सह नोडल विशेष किशोर पुलिस, इकाई सीतामढ़ी मो नजीब अनवर के निर्देशन में बाल श्रम के खिलाफ़ रूनीसैदपुर थाना क्षेत्र में सघन रेस्क्यू अभियान चलाकर आठ बच्चो को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया हैं। मुक्त बच्चो से होटल, मोटर गैरेज आदि में चालीस रूपया से सौ रुपया न्यूनतम मजदूरी से भी कम दैनिक मजदूरी देकर अत्यधिक समय तक कार्य करवाया जाता था । विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी पुलिस एवं बचपन बचाओ आंदोलन की अनूठी पहल से इन बच्चो को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया। इन बच्चो से बाल श्रम करवाने वाले नियोजक के विरूद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज करवाने की प्रक्रिया की जा रही हैं। मुक्त बच्चो को बाल कल्याण समिति सीतामढ़ी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।बच्चो को बाल श्रम से मुक्त करवाने में बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, शिव शंकर ठाकुर एवं थाना के पुलिस अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …