Breaking News

अब जिलाधिकारी, दरभंगा तक आम जन कि पहुँच हुई आसान 

 

अब जिलाधिकारी, दरभंगा तक आम जन कि पहुँच हुई आसान

 

दरभंगा  अब आमजनों के लिए जिलाधिकारी, दरभंगा तक अपनी शिकायत/मॉंग पहुॅंचाना हुआ आसान, इसके लिए जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा एक वेवसाईट *Jilajantadarbar.bih.nic.in* विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से आमजन जिलाधिकारी के समक्ष अपनी शिकायत रख सकते हैं।

सहायक नोडल, जिला आई.टी-सह-आई.टी. मैनेजर श्रीमती पूजा चौधरी ने बताया कि उपर्युक्त वेवसाईट के माध्यम से आवेदक आवेदन करके जिला पदाधिकारी, दरभंगा के समक्ष अपनी शिकायत, माँग एवं सुझाव पहुँचाने के लिए तिथि एवं समय प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आवदेन करने के उपरान्त आवेदक को जिलाधिकारी महोदय से मिलने की तिथि, समय एवं स्थान की सूचना उनके मोबाईल फोन पर एस.एम.एस. के माध्यम से भेजी जायेगी।

निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर आवेदक अपनी शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रख सकते हैं ।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …