Breaking News

देवरा बंधौली कांड में न्याय की मांग को लेकर निकला नागरिक मार्च। 

देवरा बंधौली कांड में न्याय की मांग को लेकर निकला नागरिक मार्च।

 

मार्च में माले विधायक दल के नेता महबूब आलम, विधान पार्षद शशि यादव, पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा सहित कई लोग हुए शामिल।

 

देवरा बंधौली कांड में भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा के भूमिका की जांच हो और जनता पर लादे गए झूठा मुकदमा वापस हो – महबूब आलम

 

झूठा मुकदमा वापस नहीं हुआ और भाजपा विधायक पर मुकदमा दर्ज नही हुआ तो जाले में होगा विराट न्याय सभा : भाकपा(माले)

दरभंगा  • देवरा बंधौली कांड में भाजपा विधायक की दंगाई भूमिका की जांच करने, जाले थाना में दर्ज कांड संख्या 103/24,103/24 को वापस लेने, पुलिसिया दमन के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर आज भाकपा(माले) और इंसाफ मंच के नेतृत्व में किला घाट चौक से लहेरियासराय टावर तक नागरिक मार्च का निकला गया जो लहेरियासराय टावर चौक पर जाकर सभा में तब्दील हो गया।

 

मार्च का नेतृत्व भाकपा(माले) विधायक दल के नेता महबूब आलम, विधान पार्षद सदस्या शशि यादव, पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा, जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, जिला सचिव पप्पू खान, जाले प्रखंड सचिव ललन पासवान सहित कई लोग कर रहे थे।

 

लहेरियासराय टावर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा की जाले के देवरा बंधौली में भाजपा विधायक द्वारा चुनाव के दिन दंगा भड़काने के नियत से बूथ के अंदर घुसकर महिला मतदाताओं के साथ बदतमीजी किया हैं। और उल्टे थाना पर दवाब बनाकर दो दो फर्जी एफ आई आर दर्ज करवा दिया गया है।

श्री आलम ने कहा की जाले के विधायक किस हैसियत से बूथ केस अंदर जाते है और महिलाओं को नकाब उठाकर महिलाओं को प्रताड़ित करते है। इसका जवाब दरभंगा एस एस पी को देना होगा। आज तक उन पर मुकदमा क्यों नही हुआ इसका जवाब भी दरभंगा एस एस पी को देना होगा। अन्यथा इस सवाल को भाकपा(माले) सड़क से लेकर सदन तक इस आवाज को उठाया जाएगा।

 

वही विधान परिषद की सदस्या शशि यादव ने कहा की बहुत ही दुख की बात है की लोकतंत्र के इस महापर्व में भाजपा विधायक द्वारा हमारे समाज के बेटियो के साथ अभद्र व्यवहार किया है। और वोट से वंचित करने की बड़ी साजिश रची गई है। लेकिन दरभंगा का प्रशासन भाजपा विधायक के इस कुकर्म पर चुप है। और जनता पर झूठा मुकदमा लाद दिया गया है।

श्री यादव ने कहा की भाजपा विधायक पर मुकदमा दर्ज हो, जनता पर से झूठा मुकदमा वापस हो इस सवाल को भाकपा(माले) सड़क से सदन तक उठाएगी।

 

वही भाकपा(माले) के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा की भाजपा विधायक के इतने बड़े करतूत को चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। लेकिन आज तक उनपर कोई करवाई नही हुई। श्री झा ने कहा की अगर बिहार के मुख्यमंत्री एक सप्ताह के अंदर इस घटना पर संज्ञान नही लेते है तो दरभंगा से पटना तक आंदोलन को तेज किया जायेगा।

आगे उन्होंने कहा की झूठा मुकदमा वापस नहीं हुआ और भाजपा विधायक पर मुकदमा दर्ज नही होता हैं तो जाले में विराट न्याय सभा किया जायेगा।

 

इस अवसर पर हरि पासवान, नंदलाल ठाकुर, नंदना सिंह, पप्पू पासवान, विनोद सिंह, रानी सिंह, ओणम कुमारी, रंजन प्रसाद सिंह, कामेश्वर पासवान, मिथिलेश राय, उमेश प्रसाद साह, देवेंद्र कुमार, प्रिंस राज, संदीप कुमार चौधरी, राजू कर्ण सहित कई लोग शामिल थे।

 

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …