Breaking News

सीएम साइंस कॉलेज में बीसीए में नामांकन शुरू 

सीएम साइंस कॉलेज में बीसीए में नामांकन शुरू

सीएम साइंस कॉलेज में स्वयं वित्त पोषित योजना के अंतर्गत संचालित किए जा रहे तीन वर्षीय बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) पाठ्यक्रम सत्र: 2024-27 में लिखित एवं मौखिकी परीक्षा के आधार पर तैयार की गई मेधा सूची के प्रकाशन के साथ ही नामांकन शुक्रवार से शुरू हो गया। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने बताया कि लिखित एवं मौखिकी परीक्षा के आधार पर तैयार मेधा सूची शुक्रवार को प्रकाशित कर दिया गया। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 14 से 21 जून के बीच ऑफलाइन मोड में एआईसीटीई के गाइडलाइन के अनुसार लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरक्षण नीति का पालन करते हुए बीसीए में कुल 60 छात्रों को प्रवेश दिया जायेगा। चयनित अभ्यर्थी बीसीए काउंटर पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …