Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत कि सफलता हेतु समीक्षा बैठक 

 

राष्ट्रीय लोक अदालत कि सफलता हेतु समीक्षा बैठक

 

 

दरभंगा •   जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार  विनोद कुमार तिवारी ने 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया। बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि ग्राम कचहरियों में लंबित सुलहयोग्य मुकदमों का चयन कर पक्षकारों को नोटिस करें।

पक्षकारों को ग्राम कचहरी में बुलाकर उनसे प्रि-काउंसलिंग करें। पक्षकारों को बतायें कि लोक अदालत विवाद निपटारा का सबसे उत्तम व्यवस्था है, इसमें समय और पैसे की बचत के साथ आपसी सौहार्द बना रहता है।

उन्होंने कहा कि इस लोक अदालत में सभी पंचायतों के ग्राम कचहरी में लंबित सुलहयोग्य मामलों का निष्पादन होना चाहिए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव  रंजन देव ने कहा कि सभी पंचायती राज पदाधिकारी अपने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मामलों को चिन्हित कर अविलंब सूची उपलब्ध करायें।

बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …