Breaking News

• राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु थानाध्यक्षों के साथ हुई समीक्षा बैठक   • बैठक में जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे।

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु थानाध्यक्षों के साथ हुई समीक्षा बैठक

 

दरभंगा •  आगामी 13 जुलाई 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार तिवारी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

उन्होंने थानाध्यक्षों से कहा कि लोक अदालत में उपस्थिति के लिए न्यायालयों से हजारों की संख्या में नोटिस निर्गत किया गया है। परंतु नोटिस के तामिले की गति धीमी है इसलिए तामिले के संदर्भ में सभी थानाध्यक्ष को गंभीर होना होगा।

उन्होंने कहा कि सभी नोटिसों को चौकीदारों के माध्यम से तामिला करायें।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि जितना अधिक नोटिस पक्षकारों तक पहुंचेगा उतना अधिक मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि न्यायालय के अलावा विभिन्न विभागों से प्राप्त मुकदमा पूर्व मामलों से संबंधित नोटिसों का भी तामिला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय में होने वाले विशेष लोक अदालत से संबंधित नोटिसों को भी तामिल किया जा रहा है, जिस पर खास ध्यान रखें।

बैठक में जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …