Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक अधिकारियोंके साथ हुई बैठक  दरभंगा  • ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक अधिकारियोंके साथ हुई बैठक

 

दरभंगा  राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री विनोद कुमार तिवारी ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक किया।

*उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 13 जुलाई 2024 को दरभंगा, बेनीपुर तथा बिरौल न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिले भर के सभी बैंकों के ऋण संबंधी मामलों का निपटारा किया जाएगा*।

पूर्व के बैठक में अधिक से अधिक मामलों में प्रि-काउंसलिंग करने को कहा गया था। परंतु बैंकों से प्राप्त रिपोर्ट संतोषजनक नहीं है,अधिक से अधिक मामलों में प्रि-काउंसलिंग करना है, तत्परता से नोटिस जारी करें,अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करायें।

उन्होंने कहा कि लोगों को लोक अदालत में ऋण भुगतान के फायदे बतायें। अन्य दिनों की अपेक्षा लोक अदालत में ऋण भुगतान का सुनहरा अवसर दें।

बैठक में विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …