*हसनपुर में तीसरा स्थायी प्याऊ का अनावरण*

समस्तीपुर/हसनपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम अमृतधारा के तहत मारवाड़ी युवा मंच हसनपुर रोड शाखा द्वारा दिनांक 29 जून 2024, दिन शनिवार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में तीसरे स्थायी प्याऊ का अनावरण किया गया। स्थायी प्याऊ का अनावरण बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंघी एवमं डॉ0 संजय झुनझुनवाला ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। प्रांतीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में हसनपुर रोड शाखा द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हसनपुर रोड शाखा हमेशा से सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है। स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर के डॉ0 संजय झुनझुनवाला ने स्थायी प्याऊ लगवाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच हसनपुर रोड शाखा को पूरे अस्पताल टीम की ओर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम संयोजक ( अमृतधारा ) अभिषेक विकल ने बताया कि हमारी शाखा का यह तीसरा स्थायी प्याऊ है। जरूरत के हिसाब से और भी जगहों पे स्थायी प्याऊ लगाने का प्रयास किया जाएगा। स्थायी प्याऊ के अनावरण के पश्चात मारवाड़ी युवा मंच द्वारा नवजात बच्चों के बीच बेबी किट का वितरण किया। और स्थानीय हसनपुर पुलिस स्टेशन के पीछे बगीचे 5 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मंच के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंघी, विशिष्ठ आमंत्रित सदस्य सुशील सर्राफ, शाखा अध्यक्ष विकाश बरबरिया, निवर्तमान अध्यक्ष निशान्त अग्रवाल, उपाध्यक्ष आलोक बरबरिया, सचिव पुनीत बरबरिया, शाखा संयोजक शुभम चाँद, कार्यक्रम संयोजक ( अमृतधारा ) अभिषेक विकल, मंच के वरिष्ठ सदस्य मनीष मुरथालिया, आलोक मुरथालिया, मनीष गोयल, देवराज बरबरिया, गौरव गोयल, विशाल गोयल, अंकित मुरथालिया, राजद नेता अमित जयशवाल सहित स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर के वरिष्ठ डॉ0 संजय झुनझुनवाला सहित सभी डॉक्टर एवं सहायक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal