Breaking News

इस साल एक लाख पेड़ लगाएंगे भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन। 

इस साल एक लाख पेड़ लगाएंगे भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन।

 

लगातार तीन बैठक में अनुपस्थित होने पर संगठन से सदस्यता रद्द की जाएगी।

 

दरभंगा। कटहलवारी स्थित रविवार को भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के सदस्य नरेश कुमार के अध्यक्षता में संगठन की मासिक बैठक आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं बैठक में कई एजेंडों पर विचार विमर्श किया गया जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 2024 में संगठन के द्वारा एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य पारित किया गया। वही संगठन को मजबूती करने के लिए संगठन को विस्तार हेतु कार्य योजना का भी विस्तृत विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्व सम्मती से निर्णय लिया गया कि इस संगठन का महिला सदस्यों को भी सदस्य बनाने हेतु प्रयास किया जाएगा। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि संगठन की बैठक में जो भी पदाधिकारी सदस्य लगातार बैठक में अनुपस्थित रहते हैं जिससे यह प्रतीत होता है कि उन्हें संगठन के कार्य में अभिरुचि नहीं है अतः पुनः सभी सम्मानित सदस्यों से अनुरोध है कि वह संगठन के प्रति अभिरुचि बढ़ाये जिससे संगठन को मजबूती प्रदान किया जा सके। वहीं अब संगठन के पदाधिकारी सदस्य लगातार बिना सूचना तीन मासिक बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनकी सदस्यता हमेशा के लिए समाप्त कर दी जाएगी। वही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सिंह के आदेश अनुसार यह निर्णय लिया गया कि अब संगठन में जो भी पद दी जाएगी सदस्यों के बीच चुनाव के माध्यम से पद निर्धारित किया जाएगा जिससे संगठन में मजबूती आएगी। वही मासिक बैठक में प्रदेश महासचिव आर्य शंकर ,कार्यकारी अध्यक्ष नितेश सहाय ,जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य प्रकोष्ठ अमलेश कुमार यादव, सदस्य संजय कुमार, चंद्रकांत चौधरी, मनोज कुमार कर्ण उपस्थित रहे।

Check Also

उप निदेशक जन सम्पर्क दरभंगा ने किया ,जिला जन सम्पर्क कार्यालय मधुबनी का किया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   उप निदेशक जन सम्पर्क दरभंगा ने किया ,जिला जन सम्पर्क …