Breaking News

बैटरी चालित ट्राईसाईकिल वितरण की स्वीकृति हेतु जिला स्क्रीनिंग समिति की हुई बैठक। 

बैटरी चालित ट्राईसाईकिल वितरण की स्वीकृति हेतु जिला स्क्रीनिंग समिति की हुई बैठक।

दरभंगा   जिलाधिकारी,  राजीव रौशन की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकक्ष में सम्बल योजना अंतर्गत बैटरी चालित ट्राईसाईकिल वितरण की स्वीकृति हेतु जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमारी द्वारा बताया गया कि 29 जुलाई 2024 तक जिला के मेकर लॉगिन में 681 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इन प्राप्त आवेदनों में से 670 आवेदन की जाँच संबंधित प्रखण्ड विकास अधिकारी आदि के द्वारा करायें गए, जिनमें 541 आवेदन प्रखण्ड द्वारा सत्यापन कर जिला के एप्रुवल लॉगिन में आगे की कार्रवाई हेतु भेजा गया है।

समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी दरभंगा एवं समिति के सदस्यों के द्वारा एक एक आवेदनों की जांच की गई। सभी आवेदनों की जांचों उपरांत समिति के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया ।

 

उक्त बैठक में समिति द्वारा 56 आवेदनों पर निर्णय लिया गया, जिसमें 42 आवेदनों को स्वीकृति दी गई, 08 आवेदन को अस्वीकृत किया गया एवं शेष 06 आवेदन त्रुटिपूर्ण रहने के कारण अगली बैठक तक त्रुटि निराकरण कर पुनः उपस्थापित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद एवं डॉक्टर स्क्रीनिंग समिति के सदस्य गण आदि उपस्थित थे।

Check Also

डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

🔊 Listen to this   डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में …