Breaking News

‘मैसाम युवा सम्मान – 2024’ के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू 

‘मैसाम युवा सम्मान – 2024’ के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

मैथिली साहित्य महासभा (मैसाम), दिल्ली ने हर वर्ष दिए जाने वाले ‘मैसाम युवा सम्मान’ के तहत वर्ष 2024 के इस सम्मान के लिए आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। एक जनवरी 2024 तक 40 वर्ष या इससे कम आयु के मैथिली लेखक अथवा लेखिका 31 जुलाई तक संस्था को इस सम्मान के लिए अपना आवेदन भेज सकते हैं। मैसाम द्वारा सम्मान के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार, आवेदक की उम्र एक जनवरी 2024 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के साथ आवेदक को स्वरचित पुस्तक और जन्म प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य है। मैसाम के अध्यक्ष राहुल झा ने बताया कि तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा चुने गए सर्वश्रेष्ठ युवा रचनाकार को दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की घोषणा में बाद की जाएगी।

Check Also

डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

🔊 Listen to this   डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में …