Breaking News

स्मृतिशेष जानकी देवी की 18 वी पुण्यतिथि के याद में राज किशोर सहनी ने फलदार पौधे लगाए

ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपडाकपाल स्वर्गीय सीताराम सहनी  के आवास शुभंकरपुर वार्ड नं0 8 दरभंगा में स्मृतिशेष जानकी देवी की 18 वी पुण्यतिथि के याद में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी ने फलदार पौधा रोपण किया। इस पुण्यतिथि के मौके पर श्री सहनी ने कहा कि स्मृतिशेष जानकी देवी एक समाजसेवी एवं कर्तव्य निष्ठ थी। परिवार के प्रति उनका त्याग अनुकरणीय है। पुण्यतिथि के मौके पर लुखीया देवी,रेखा देवी,पंकज कुमार, निशा कुमारी, गूंजा कुमारी, मनीष कुमार, मुस्कान कुमारी,इशांक सौरभ आदि मौजूद थे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …