Breaking News

DARBHANGA • जिला स्तरीय मैराथन दौड़ हेतु मारवाड़ी महाविद्यालय से दस छात्र – छात्राओं का हुआ चयन  • { ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट }

 

जिला स्तरीय मैराथन दौड़ हेतु मारवाड़ी महाविद्यालय से दस छात्र – छात्राओं का हुआ चयन

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देश पर मारवाड़ी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में  जिला स्तरीय मैराथन दौड़ हेतु मारवाड़ी महाविद्यालय से दस छात्र – छात्राओं का चयन किया गया, जो हैं – सचिन कुमार, मो. नसरुल्लाह, पिंटु कुमार, नीलेश श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार, नंदिनी कुमारी, दामिनी कुमारी, सरीना परवीन, अर्चना कुमारी और रजनी कुमारी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. दिलीप कुमार ने चयनित छात्र – छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए उनके सफल होने की कामना की। महाविद्यालय के बर्सर डा. अवधेश प्रसाद यादव तथा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम पदाधिकारी डा सुनीता कुमारी ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डा विकास सिंह, डा अनिरुद्ध कुमार सिंह, डा रवि कुमार राम, डा रामानेक यादव आदि शिक्षक एवं पशुपति, जगदेव, नेहरू युवा केंद्र के मणिकांत आदि शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …