Breaking News

हसनपुर में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन  निरंजन जायसवाल की रिपोर्ट

हसनपुर में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

 

 

समस्तीपुर/हसनपुर : मारवाड़ी युवा मंच हसनपुर रोड शाखा द्वारा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के उपलक्ष्य पर स्थानीय दिल्ली पब्लिक स्कूल में ‘स्कूल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 130 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। सभी विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को मंच की ओर से मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संजय गुप्ता ने पूरे विद्यालय परिवार की ओर से मारवाड़ी युवा मंच का धन्यवाद किया। मौके पर शाखा अध्यक्ष विकाश बरबरिया, सचिव पुनीत बरबरिया, शाखा संयोजक शुभम चाँद, कार्यक्रम संयोजक सोनू ड्रॉलिया, सुमित छापरिया, आलोक मुरथालिया, विद्यालय के प्रबंधक संयज गुप्ता, शिक्षक भास्कर सर, ओम सर, अभिषेक सर, विशाल सर, सहित सभी शिक्षक एवमं शिक्षिका उपस्थित रही।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …