Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बेनीपुर उप कारा का किया निरीक्षण 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बेनीपुर उप कारा का किया निरीक्षण

 

दरभंगा  जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के सचिव रंजन देव ने उपकारा बेनीपुर का निरीक्षण किया।

उन्होंने विशेष रूप से उपकारा में बंदियों की सहायता के लिए संचालित जेल लिगल एड क्लिनिक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लीगल एड क्लिनिक को प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक खुला रखें, जिसमें प्रतिनियुक्त पारा लीगल वालेंटियर मौजूद रहेंगे।

क्लिनिक में आने से किसी भी बंदी को रोका नहीं जाना चाहिए। सभी बंदियों को क्लिनिक के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने जेल विजिटिंग अधिवक्ताओं से कहा कि जेल में आनेवाले नये बंदियों को उनके उपर लगे आरोपों एवं न्यायिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के साथ साथ विधिक सेवा संबंधी सभी प्रावधानों को बतायें।

सचिव श्री देव ने बारी बारी से महिला बैरक सहित सभी बैरकों में बंदियों से मिलकर जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया। जेल में 219 पुरुष व 14 महिला बंदी है।

मौके पर जेल विजिटिंग अधिवक्ता विनय कुमार झा व राजनाथ यादव, लिपिक सह प्रभारी उपाधीक्षक रौशन कुमार, चिकित्सक डॉ.सलमान राजा, सहायक कुमार गौरव, मुन्ना दास आदि मौजूद थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …