दिवंगत माले नेता सदीक भारती की याद में श्रद्धांजलि सभा
सदीक भारती हिंदू मुस्लिम एकता के बड़े सूत्रधार थे_धीरेंद्र
दलित_गरीबों का विधानसभा के समक्ष अक्रोशपूर्ण मार्च 25जुलाई को होगा
बिहार में गरीबों का विराट आंदोलन खड़ा किया जाएगा_माले

दरभंगा भाकपा माले महानगर सचिव कॉमरेड सदीक भारती के निधन के बाद उनके याद में भाकपा(माले) जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव के अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह राष्ट्रीय महासचिव खेगरामस्स कॉमरेड धीरेन्द्र झा ने कहा कि दरभंगा जिला में पार्टी विकास के मजबूत सिपहसलहकर सतंभ थे। कॉमरेड सदीक भारती साथ ही हिंदू मुस्लिम एकता का भी प्रतीक थे इसकी रक्षा करने का संकल्प लें।
वही भाकपा माले के वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने पार्टी विकास में सदीक जी के साथ रहकर काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि शहर देहात में गरीब वसाओ आंदोलन को सफल बनाया।
अध्यक्षता करते हुए भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि हक दो वायदा निभाओ, सांगठनिक सुदृढ़ीकरण अभियान चलाया जाएगा और गरीबों की हकमारी पर सत्ता सरकार को जबाव देने के लिए बाध्य किया जाएगा। 5 डिसमिल वासभूमि , पक्का मकान देने और 2 लाख रु लेने के लिए संगठित आवेदन जमा करने के लिए गांवों में बैठके करनी होगी।
कार्यक्रम में दरभंगा जिला कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, नेयाज अहमद, विनोद सिंह, पप्पू पासवान, शनिचरी देवी, नंदलाल ठाकुर, संजीव ठाकुर, अवधेश सिंह, शिवन यादव, राजेंद्र दास, अशोक पासवान, विश्वनाथ पासवान, अमर राम ,गंगा मंडल , उमेश प्रसाद साह, शनिचर पासवान, साजन दास शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal