लगभग 48 परिवादियों के फरियाद को सुना,समाधान हेतु अधिकारियों को दिया निर्देश

दरभंगा जनता दरबार में जिलाधिकारी राजीव रौशन के निर्देशानुसार उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित जिले भर से आए परिवादियों से अपर समाहर्ता विभागीय जाँच कुमार प्रशांत ने समस्यायों को सुना-समाधान किया एवं संबधित पदाधिकारीयों को त्वरित निष्पादन के लिए अग्रसारित किया।
अपर समाहर्ता ने परिवादियों की शिकायतों को सुना, एवं कई शिकायतों के त्वरित निष्पादन किये तथा शेष आवेदनों को यथाशीघ्र समाधान करने के लिए उपस्थित अधिकारियों / मोबाइल के माध्यम से निर्देश दिया।
आज जनता दरबार में लगभग 48 आवेदन आए जिसमें कई समस्याओं का निष्पादन कर दिया गया।
आज जिलाधिकारी जनता के दरबार में आज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, शिक्षा विभाग, ग्रामीण विभाग,गृह विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं खान एवं भू-तत्व विभाग आदि के मामलों का निष्पादन किया गया।
इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक पवन कुमार, आईटी प्रबंधक पूजा चौधरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal