01 अगस्त 2024 को रग्बी खेल विद्या का ओपेन चयन प्रतियोगिता का होगा आयोजन।

दरभंगा खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना के संयुक्त तत्वाधान में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र रग्बी खेल विद्या का ओपेन चयन प्रतियोगिता का आयोजन 01 अगस्त 2024 को 10:00 बजे पूर्वाह्न से पोलो मैदान लहेरियासराय दरभंगा में किया जायेगा।
जिला खेल पदाधिकारी परिमल द्वारा बताया गया कि चयन प्रतियोगिता में वर्ग 06 से 12वीं तक अध्यनरत बालक/ मध्य विद्यालय, उत्क्रमित विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक, निजी, सीबीएसई, आईसीएससी बोर्ड से मान्यता प्राप्त आदि विद्यालय के अध्यनरत खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि उम्र अधिकतम 17 वर्ष होनी चाहिए, उम्र की गणना 31 दिसंबर 2024 के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी को बैटरी टेस्ट के माध्यम से चयन किया जाएगा।
चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी को दो फोटो आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र विद्यालय परीक्षा पत्र आदि दस्तावेज के साथ चना स्थल पर प्रतिवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ी को यात्रा व्यय या अन्य भत्ता नहीं दी जाएगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal