Breaking News

बालगृह एवं पर्यवेक्षण गृह का किया गया औचक निरीक्षण 

बालगृह एवं पर्यवेक्षण गृह का किया गया औचक निरीक्षण

 

दरभंगा  उच्च न्यायालय पटना के आदेशानुसार  बालगृह एवं पर्यवेक्षण गृह का औचक निरीक्षण जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार  विनोद कुमार तिवारी एवं जिलाधिकारी-सह-उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार  राजीव रौशन ने संयुक्त रूप से किया ।

 

उन्होंने चाइल्ड केयर होम्स में आवासित बच्चों से बात कर रहन सहन की जानकारी लिया। साथ ही बच्चों की सुरक्षा, खान पान, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य आदि की व्यवस्था को देखा। उनके द्वारा बच्चों को पीने का पानी, शौचालय, सोने के लिए बिस्तर जैसी सुविधाओं की पड़ताल की गई।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि आवासित बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं हो।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री रंजन देव ने कहा कि कानून से संघर्षरत बच्चों, भूले बिसरे बच्चों आदि को जिले के बाल गृह व बाल पर्यवेक्षण गृह में रखा जाता है।

प्रत्येक महीने बच्चों से संबंधित इन जगहों का निरीक्षण कर माननीय उच्च न्यायालय को रिपोर्ट किया जाना है।

मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक नेहा कुमारी आदि मौजूद थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …