Breaking News

वाजपेयी की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगा विद्यापति सेवा संस्थान

वाजपेयी की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगा विद्यापति सेवा संस्थान

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आगामी 16 अगस्त को एमएलएसएम कॉलेज के सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि 16 अगस्त को को पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होने वाली इस सभा का शुभारंभ ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी के कर-कमलों से किया जाएगा। मंगलवार को उनसे मिलने गये प्रतिनिधि मंडल को उन्होंने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति की स्वीकृति दी। प्रतिनिधि मंडल में उनके अतिरिक्त एमएमटीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डा उदय कांत मिश्र, एएमएम काॅलेज के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार झा एवं संस्थान के मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा आदि शामिल थे।

डा बैजू ने बताया कि करोड़ों मिथिला वासी की मातृभाषा मैथिली को संविधान की आठवीं अनुसूची में गौरवशाली स्थान प्रदान किए जाने में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनकी श्रद्धांजलि सभा में शिरकत करने के लिए बिहार सरकार के काबीना मंत्री नीतीश मिश्र, दरभंगा के सांसद डा गोपालजी ठाकुर, राज्यसभा सांसद डा धर्मशीला गुप्ता, नगर विधायक संजय सरावगी, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो लक्ष्मी निवास पांडेय, पूर्व कुलपति प्रो देव नारायण झा, प्रो शशिनाथ झा, पूर्व विधान पार्षद प्रो दिलीप कुमार चौधरी आदि को भी आमंत्रित किया गया है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …