Breaking News

मिथिलावादी पार्टी ने दरभंगा जिला कार्यालय पर किया झंडातोलन   

मिथिलावादी पार्टी ने दरभंगा जिला कार्यालय पर किया झंडातोलन

मिथिलावादी पार्टी के दरभंगा जिलाध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर व पार्टी सदस्य गोपाल चौधरी के द्वारा दरभंगा लहेरियासराय स्तिथ जिला कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडातोलन किया इस बाबत पार्टी के सदस्यों ने कहा देश 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा हैं आज़ादी के बाद से देश ने कई ऊंचाइयां हासिल किया हैं आजादी के बाद से पूरा देश आगे

बढ़ता गया लेकिन जो मिथिला क्षेत्र आजादी से पहले भी संपन्न था उसकी दुर्दशा बद से बदतर होती चली गई मिथिला क्षेत्र में तमाम उद्योग धंधा को बंद कर दिया गया यहां के युवा रोजी-रोटी के लिए पलायन करने लगे शिक्षा स्वास्थ्य की स्थिति पूरी तरीका से बर्बाद हो गया मिथिला क्षेत्र ने देश को बहुत कुछ दिया हैं अब देश को जरूरत है कि मिथिला क्षेत्र के लिए कुछ करें ताकि इसकी सम्पन्नता फिर से वापस लाया जा सके यहां के युवा को रोजगार यही मिले हम यही आशा राज की सरकार और देश की सरकार से कर रहे हैं इस झंडातोलन कार्यक्रम में पार्टी के अमन सक्सेना अर्जुन कुमार दास उदय नारायण झा अनीश चौधरी संधीर यादव भोला कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे सभी ने झंडातोलन के बाद राष्ट्रीय गान गाते हुए प्रसाद में जलेबी वितरण किया।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …