1. 31 जनवरी तक एटीएम कार्ड बदलने होंगे:डाक विभाग
डाक विभाग ने बचत खाताधारकों से अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने और 31 जनवरी तक मौजूदा मैग्नेटिक एटीएम कार्ड को नए ईएमवी चिप आधारित कार्ड से बदलने के लिए कहा है।मैग्नेटिक कार्ड की तुलना में ईएमवी चिप वाला कार्ड ज्यादा सुरक्षित होता है।डाक विभाग की एक अधिसूचना के मुताबिक,ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनका कार्ड ब्लॉक हो सकता है।डाक विभाग के ग्राहक अपनी घरेलू शाखा में जाकर एटीएम कार्ड बदल सकते हैं और मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं।डाक विभाग देश भर में अपने ग्राहकों को बचत बैंक खाते की सुविधा उपलब्ध कराता है।इस खाते में जमा रकम पर सालाना चार फीसदी ब्याज मिलती है और न्यूनतम ₹500 जमा करने पर यह खाता खुलवाया जा सकता है।इस खाते के साथ चेक और एटीएम की सुविधा भी मिलती है।

2. सड़क सुरक्षा के प्रति आम आदमी को जागरूक करने के लिए अलीगढ़ पहुंचा प्रचार वाहन
परिवहन विभाग यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक बनाने व सड़क हादसों की रोकथाम के लिए अलीगढ़ मंडल भर में 1 फरवरी से अभियान चलाएगा।आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि गंगा यात्रा अभियान के साथ ही आमजन को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक बनाया जाएगा। इसके तहत प्रचार वाहन स्कूल, कॉलेज,ब्लॉक,तहसील,जिला मुख्यालय,गली,मोहल्ले,नुक्कड़, चौराहे पर जाकर वीडियो, ऑडियो के जरिए होने वाले सड़क हादसों से बचाव को सचेत करेगा।उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में 1 से 7 फरवरी,एटा में 8 से 14 फरवरी,हाथरस में 15 से 21 फरवरी व कासगंज में 22 से 29 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा।आरटीओ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को हादसों से बचाने के साथ ही सुरक्षित सफर के लिए जागरूक बनाना है।
3. यूपी बोर्ड ने भेजीं रंगीन लाइन वाली कॉपियां,आज से होगा कॉपियों का वितरण
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए अलीगढ़ में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियां भेजी गई हैं।बुधवार से इनका वितरण सुबह 10 से शाम 5 बजे तक केंद्रीय व्यवस्थापकों को किया जाएगा।हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं की 2.50-2.50 लाख उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई हैं।इस बार अलग-अलग रंग की लाइनिंग वाली कॉपी बोर्ड ने भेजी है।नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में कॉपियां सुरक्षित रखवाई गई हैं।कॉलेज से कॉपियां ले जाकर केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र पर बने स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में इनको रखेंगे।डीआईओएस डॉ धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक अपने स्थान पर किसी अन्य जिम्मेदार को कॉपी लेने भेजते हैं तो उनको कॉलेज का प्रमाणित पत्र भी भेजना होगा।सुरक्षा के साथ कॉपी के बंडल परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे।
4. अलीगढ़ जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह को सरकार को देना चाहिए पद्म विभूषण अवार्ड:फैज़ान अहमद खान
समाज सेवी फैज़ान अहमद खान ने बताया कि अलीगढ़ की जनता जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के साथ है जोकि एक ईमानदार एवं निष्पक्ष अधिकारी है,अलीगढ़ में भाजपा के कुछ छुठभय्ये सत्ता की हवस में अलीगढ़ नुमाइश में ठेके लेना चाहते थे,जो कि ईमानदार ऑफिसर ने ईमानदारी से ही आवंटन किया,किसी भी पार्टी के साथ पक्षपात नहीं किया। इसीलिए नुमाइश बाबू पीयूष साराभाई एवं जिलाधिकारी के खिलाफ लगातार झूठे षणयंत्र रचाने का काम भाजपाई कर रहे हैं जोकि बहुत ही अफसोस की बात है, कि भाजपाई नेता जिलाधिकारी के खिलाफ गलत बोल रहे है, जिसकी ओडियो वाइरल है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ बोल रहे नेताओं के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करें, ताकि समाज में अच्छे अधिकारी द्वारा ईमानदारी से काम करने वाले की हिम्मत व हौसला बढ़ सके और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए और मुख्यमंत्री चंद्र भूषण सिंह का नाम पद्मा विभूषण के लिए राष्ट्रपति को भेजें।
5 . एएमयू में हुए बवाल की जांच कर रही राष्ट्र मानवाधिकार आयोग की टीम ने पुलिस से मांगा विवरण
एएमयू में हुए बवाल की जांच के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर राष्ट्र मानवाधिकार आयोग की टीम मंगलवार को एक बार फिर अलीगढ़ आई।पुलिस और पुलिस अधिकारियों के बयान लिए गए। टीम ने पुलिस से घटना वाली रात को इस्तेमाल की गई गोलियां, आंसू गैस के गोलों आदि का हिसाब मांगा।साथ ही खर्चे का आकलन जो उपद्रवियों को नोटिस के जरिए भेजा गया है, उसका भी हिसाब मांगा।टीम इनका मिलान करेगी।इसके अलावा टीम ने घटना वाली रात इस्तेमाल किए गए हथियारों की बैलेस्टिक रिपोर्ट भी मांगी है,जो पुलिस कर्मी व अधिकारी घटना के दौरान घायल हुए हैं,उनका ट्रीटमेंट कार्ड,उनको दी जाने वाली दवाई,सुरक्षाकर्मियों को लगी चोट और उनके प्रकार के संबंध में भी विवरण मांगा गया है। टीम दो-तीन दिन पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में रुकेगी।टीम ने जहां-जहां घायल पुलिस वालों का उपचार चलाया,वहां-वहां पहुंचकर उनके ट्रीटमेंट की हिस्ट्री के संबंध में साक्ष्य संग्रह किए। हाईकोर्ट के अधिवक्ता असद हयात ने बताया कि बुधवार को कुछ छात्रों को बयान के लिए बुलाया गया है।बयान के साथ-साथ टीम को साक्ष्य भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
6 . ठाकुर बांके बिहारी के श्रृंगार में लगे फूलों से बनाया जा रहा गुलाल
इस बार रंगो के त्योहार होली पर सभी ठाकुर बांके बिहारी के श्रृंगार में लगे फूलों से बने गुलाल से होली खेलेंगे।भगवान श्री कृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में ठाकुर जी के चरण में बिछने वाले फूलों से गुलाल बनाने का काम शुरू हो चुका है,जो पूरी तरह से रसायन मुक्त है।अब यह खास गुलाल लोगों की डिमांड पर घर तक पहुंचेगा।ठाकुर जी के श्रृंगार से हटने के बाद इन फूलों को फेंकने के बजाय एक बार फिर उपयोगी बनाने के लिए वृंदावन में गुलाल तैयार हो रहा है।वृंदावन वास कर रही बंग महिलाएं इन फूलों से फिलहाल गुलाल बनाने में जुटी हैं।वृंदावन के चेतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन में फूलों से तैयार हो रहे इस गुलाल की महक आसपास के वातावरण को भी आनंदित कर रही है।यही गुलाल एक बार फिर होली के त्यौहार पर ठाकुर जी के माथे पर भी सजेगा।
7 . 65 लाख के बकाए पर अजय मेडिकल स्टोर पर कुर्की नोटिस चस्पा
वाणिज्य कर विभाग बकाया राजस्व वसूली को लेकर सख्त हो गया है। विभाग ने 65 लाख के बकाए पर अजय मेडिकल स्टोर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वाणिज्यकर महकमे के अधिकारियों ने पंजीयन व बकाया राजस्व वसूली को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है।मंगलवार को खंड 5 के डिप्टी कमिश्नर एनके पांडेय व एसी विजय सिंह बिसेन ने ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी उत्तम सिंह के निर्देश पर विष्णुपुरी स्थित अजय मेडिकल पर कुर्की नोटिस चस्पा किया।कुर्की नोटिस चस्पा होते ही संचालक ने 12 लाख रुपये का चेक दे दिया।अजय मेडिकल स्टोर पर 65 लाख से अधिक का बकाया चल रहा है।अगर बकाया पैसा जमा नहीं किया तो संपत्ति नीलाम करने की कार्रवाई की जाएगी।
8 . यूपी रेरा की ऑनलाइन अदालत में होगी सुनवाई
रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में अब पक्षकारों को उप्र भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के लखनऊ मुख्यालय और एनसीआर क्षेत्रीय कार्यालय तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।इन दोनों पीठों में ई-कोर्ट स्थापित की जा रही है।2 मार्च से ऑनलाइन अदालतों में ही शिकायतों की सुनवाई होगी।यूपी रेरा की 31वीं बैठक मंगलवार को लखनऊ स्थित मुख्यालय में हुई।इसमें ई-कोर्ट की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया।इस प्रणाली को लागू करने की समय सारणी भी निर्धारित कर दी गई।रेरा अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि अपनी तरह की पहली बार यहां लागू की जा रही ई-कोर्ट व्यवस्था से शिकायतकर्ताओं को काफी सुविधा हो जाएगी।ई-कोर्ट सिस्टम अधिक पारदर्शी है।इसमें पक्षकारों को मात्र बहस की तिथि पर रेरा कार्यालय में आना होगा।
9 .भाजपा जिला प्रवक्ता ने नुमाइश के आयोजनों में वित्तीय अनियमितता होने का लगाया आरोप
भाजपा जिला प्रवक्ता ने नुमाइश व उससे जुड़े आयोजनों में वित्तीय अनियमितता होने का आरोप लगाया है।मंगलवार को प्रवक्ता ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर जांच कराए जाने की मांग की।जिला प्रवक्ता डॉ निशित शर्मा ने बताया कि राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में कई बिंदुओं पर अनियमितताएं की जा रही है।इस संबंध में कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी को ज्ञापन दिया गया है।प्रदर्शनी लेखा वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2018-19 तक की आय व्यय की जांच।बालू-बदरपुर,रोड़ी ट्रकों से संबंधित ठेका की वास्तविक प्राप्तियों का मिलान।दुकान आवंटन से प्राप्त होने वाली धनराशि व अन्य प्रतिष्ठानों पर होने वाले खर्च की जांच।संविदा कर्मचारियों को मासिक भुगतान की जांच में कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन।विविध व कार्यालय व्यय,अतिथि कलाकारों के खान पान का व्यय,होटल व्यय,अतिथि गृह व सभागार साज-सज्जा आदि पर व्यय की जांच।विभिन्न स्टारनाइट कार्यक्रमों के आयोजन में इवेंट मैनेजर्स के निर्धारण की प्रक्रिया व उनके संबंधित कलाकारों को किए गए भुगतान का सत्यापन।
10 .31 जनवरी तक ऑडिट रिपोर्ट उपलब्ध न कराने पर होगी कार्रवाई
चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के मुताबिक प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लेखा का ऑडिट ना करने वाले नगर निकायों को डिफाल्टर घोषित किया जाएगा। यही नहीं समय से ऑडिट रिपोर्ट शासन को उपलब्ध न कराने पर संबंधित नगर निकायों के हिस्से की रोकी की गई 5% धनराशि भी लैप्स हो जाएगी।नगर विकास विभाग ने अन्य सरकारी विभागों की तरह नगर निकायों में भी वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रतिवर्ष लेखा का ऑडिट कराने का निर्देश दिया था, लेकिन कई नगर निकायों ने अब तक ऑडिट नहीं कराया है।
11 .कोसीकला एवं क्वार्सी इकाई के निकाले गए श्रमिकों ने जबरन काम पर लौटने की दी चेतावनी
भारतीय खाद्य निगम द्वारा कोसीकला एवं क्वार्सी इकाई के निकाले गए श्रमिकों ने जबरन काम पर लौटने की चेतावनी दी है।उन्होंने निगम प्रबंधन पर उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन न करने का आरोप लगाते हुए ओरिएंटल बैंक शाखा के सामने रामघाट रोड पर मंगलवार को प्रदर्शन किया।13 सूत्री मांग पत्र मंडल प्रबंधक को भेजा।महामंत्री मोहम्मद जुबेर ने कहा कि न्यायालय ने कोसीकला के 234 तो क्वार्सी डिपो के 185 निकाले गए श्रमिकों को वापस काम पर लेने का आदेश दिया है।इसका अनुपालन कराया जाए।यदि एक-दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो श्रमिक 30 जनवरी 2020 को बलपूर्वक डिपो में प्रवेश करके स्वयं काम आरंभ कर देंगे।
12 . दस टायरा ट्रक में शराब की 1223 पेटियां बरामद कर अलीगढ़ का चालक किया गिरफ्तार
पुलिस ने अमीनगर सराय मंडी चौकी के पास से दस टायरा ट्रक में शराब की 1223 पेटियां बरामद की।चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।यह शराब प्लाइवुड के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी।इसके अलावा लग्जरी कार से 40 पेटी शराब बरामद की है।बरामद शराब की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि एसएसपी अनिल कुमार सिसोदिया और सीओ बड़ौत आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ौत में सराय रोड मंडी चौकी के
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal