01 सितम्बर को बेनीपुर के बलनी पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा विधिक जागरूकता
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में दी जाएगी जानकारी
दरभंगा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा रंजन देव द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार-सह-जिला सत्र न्यायाधीश, दरभंगा के निर्देश के आलोक में सितम्बर माह में दरभंगा के विभिन्न प्रखण्डों के पंचायतों में विभिन्न विषयों पर विधिक जारूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 01 सितम्बर 2024 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से बेनीपुर प्रखण्ड के बलनी पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा, मोबाईल नम्बर – 8797890087 एवं पारा विधिक स्वयं सेवक टुनटुन दास द्वारा सर्वप्रथम किशोर न्याय अधिनियम-2015 एवं पोस्को अधिनियम के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही पंचायत के लोगों को वरिष्ठ नागरिकों के कानून एवं गोद लेने की प्रक्रिया के बारे में, मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के कानूनी सेवा के बारे में, कानूनी सहायता एण्ड लोक अदालत के बारे में, बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम-2012 के बारे में, मध्यस्थता प्रक्रिया एवं ए.डी.आर तंत्र के बारे में जागरूकता हेतु मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तथा 14 सितम्बर 2024 को व्यवहार न्यायालय, दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal