Breaking News

अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर हुई त्रैमासिक बैठक 

अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर हुई त्रैमासिक बैठक

 

दरभंगा  जिला पदाधिकारी,  राजीव रौशन के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त   चित्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूजित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 नियम- 1995 के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय सर्तकता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी।

आज बैठक में 49 थाना कांडों के 69 पीड़ित पर भुगतान की गई राशि मो. – 32 लाख 71 हजार 350 रुपये तथा 13 (तेरह) पेंशनर के पेंशन भुगतान पर मो. – 02 लाख 46 हजार रुपये मात्र की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई ।

जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में 135 लाख रुपये प्राप्त हुआ है, जिसमें 68.79 लाख रुपये भुगतान की गई है।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक  शुभम कुमार आर्य, अपर समाहर्त्ता (विभागीय जाँच), कुमार प्रशांत,उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार, विशेष लोक अभियोजक संजीव कुमार कुंवर,  सदस्य विजय पासवान, अमर राम, सुभाष महतो, विकास कुमार, थानाध्यक्ष, एस.सी./एस.टी थाना एवं अन्य उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …