Breaking News

जनता के दरबार में डीएम ने किया कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन 

जनता के दरबार में डीएम ने किया कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

 

जिलाधिकारी  राजीव रौशन ने आज जनता के दरबार में 50 से अधिक मामलों की सुनवाई किया और एक दर्जन से अधिक मामलों का निवारण भी।

जिलाधिकारी दरभंगा अपने कार्यालय कक्ष में जनता के दरबार में परिवर्दियों से घंटों मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र निवारण करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।

 

उन्होंने शिकायतों को त्वरित निवारण के लिए अधिकारियों को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश ।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों को निवारण में सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी प्रत्येक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में 1:00 बजे अपराह्न से आए हुए परिवादियों की शिकायतों को बड़े धैर्य के साथ सुनते हैं और उसके निवारण करने का हर संभव प्रयास करते हैं।

आज 50 से अधिक परिवादी अपने आवेदन के साथ उपस्थित हुए जिसमें से कई आवेदनों को ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

जनता दरबार में जिलाधिकारी दरभंगा  राजीव रौशन ने अपने कार्यालय  कक्ष में  जिला से आए परिवादियों से उनकी समस्यायों को सुनकर किया-समाधान एवं शेष आवेदन को संबधित पदाधिकारीयों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश भी दिया।

 

आज जनता के दरबार में लगभग 45 मामले भूमि विवाद से संबंधित आए । सुनवाई के समय संबंधित अंचलाधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया की भूमि विवाद की समस्याओं को समाधान में सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

आवेदक सुरेंद्र मोहन झा अन्चल बहादुरपुर के द्वारा आवेदन दिया गया कि पीडब्ल्यूडी की सड़क पर कुछ सामाजिक तत्व वर्षों से कच्चा मकान बनाकर रह रहे हैं। अंचलाधिकारी बहादुरपुर ने डी एम को जांच प्रतिवेदन दिया कि यह सड़क अब राष्ट्रीय उच्च पद को समस्तीपुर को हस्तांतरित किया किया जा चुका है ,जिसको अब अतिक्रमण वाद की कार्रवाई नहीं की जा सकती है । जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारी बहादुरपुर को सख्त निर्देश दिए कि विभागीय निर्देश के आलोक में उक्त सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना सुनिश्चित करें और अपने कार्यकलाप में अपेक्षित सुधार लाये।

लक्ष्मण प्रसाद निराला ग्राम पंचायत डीहालाही प्रखंड हनुमान नगर ने परिवार पत्र दायर किया कि मार्केटिंग ऑफिसर हनुमान नगर हम लोग से असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हैं और धमकी देते हैं उन्होंने उनके कार्य कलाप की जांच करने के लिए जिलाधिकारी को आवेदन दिया, जिसे एसडीओ दरभंगा सदर को जांच करने के लिए अधिकृत किया गया।

 

 

जनता दरबार में समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग एवं आदि के मामलों का निष्पादन किया। मामलों को शीघ्र निवारण के लिए अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला भूअर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, भूमि सुधार उपसमाहर्ता बिरौल एवं बेनीपुर, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार, डीआरडीए निदेशक एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …