मारवाड़ी युवा मंच ने निकाली साईकिल जागरूकता रैली

समस्तीपुर/हसनपुर : मारवाड़ी युवा मंच हसनपुर रोड शाखा ने राष्ट्रीय खेलकूद दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को स्थानीय मिताराम बरबरिया स्मृति भवन से साइकिल जागरूकता रैली निकाली। रैली को हसनपुर थानाध्यक्षया निशा भारती, अंचलाधिकारी हनी गुप्ता, राजस्व पदाधिकारी अमृत राज, हसनपुर सुगर मिल्स के चीफ इंजीनियर, शाखा अध्यक्ष विकाश बरबरिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस जागरूकता रैली में 500 से ज्यादा बच्चों ने साईकिल चला कर अपने आप को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। शाखा संयोजक शुभम चाँद ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। साईकिल चलाने से बहुत से फायदे बताए गए। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में मंच के सदस्यों के साथ-साथ समाज के अन्य सदस्यों का भी भरपूर सहयोग मिला। रैली समापन के बाद सभी प्रतिभागियों के बीच लकी ड्रॉ निकाला गया, जिसमे शाखा की ओर से विभिन्न पुरस्कार दिए गए। मौके पर शाखा अध्यक्ष विकाश बर्बरिया, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, आलोक बर्बरिया, सचिव पुनीत बर्बरिया, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, शाखा संयोजक शुभम चाँद, कार्यक्रम संयोजक सोनू ड्रॉलिया, वरिष्ठ सदस्य मनोज गोयल, नीरज बर्बरिया, दीपचंद बर्बरिया, मोहन गोयल, युवा सदस्य रौनक ड्रॉलिया, गौरव गोयल, देवराज बर्बरिया, सुमित गोयल सहित सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal