29 अगस्त (गुरुवार) को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में होगा जॉब कैम्प का आयोजन

अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 29 अगस्त 2024 (गुरुवार) को रामनगर आई.टी.आई के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में Bharat Financial Inclusion LTD. द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।
जॉब कैम्प में Field Assistant ट्रेनी के लिए 50 पदों पर साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 वर्ष से 32 वर्ष निर्धारित है। नियोजक द्वारा 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी।
सहायक निदेशक (नियोजन) द्वारा बताया गया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 10,500/- रुपये (Fresher) को तथा अनुभवी अभ्यर्थी को साक्षात्कार के आधार पर वेतन सहित अन्य मुफ्त आवास इनसेंटिव, फ्यूल खर्च प्रतिमाह दिया जाएगा।
नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा एवं मधुबनी में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
नियोजक द्वारा बताया गया कि चयनित अभ्यर्थियों के पास दो पहिया वाहन एवं चालक लाइसेंस होना अनिवार्य है।
उप निदेशक, जन-सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावें। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ में अवश्य लाएंगे। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal