समस्तीपुर में बाबा गणिनाथ जयंती पर छात्र छात्राएं करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन।

समस्तीपुर :- शहर के मगरदहीघाट पर स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर के प्रांगण में शनिवार 31 अगस्त को मध्यदेशीय वैश्य कानू संघ द्वारा आयोजित बाबा गणिनाथ गोविंद जी का पूजन एंव जयन्ती समारोह धूम – धाम से मनाने का पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है। शुक्रवार 30 अगस्त को कानू समाज के प्रतिभावान छात्र – छात्राओं के बीच भाषण, संगीत एंव चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया है जिसमें सफल प्रतियोगी को पुरस्कृत करने का प्रावधान है। जयन्ती समारोह में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओ का पूजा – अर्चना में भाग लेने का अनुमान है जिसमें महिलाओं कि संख्या अत्यधिक रहता है। श्रद्धालुओ के सुविधा हेतु भोजन, पेयजल, प्राथमिक उपचार, सुरक्षाबल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का उत्तम व्यवस्था की गई है। समारोह को सफल बनानें हेतु संघ के सभी पदाधिकारी एंव सदस्यगण पुरी मुस्तैदी से लगे हुए हैं। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी प्रो. बसंत कुमार ने दी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal