Breaking News

दरभंगा / जाले > 16 सूत्री माॅंगों के समर्थन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने किया विशाल प्रदर्शन।

16 सूत्री माॅंगों के समर्थन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने किया विशाल प्रदर्शन।

जाले  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जाले अंचल परिषद ने अपने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत 16 सूत्री मांगों के समर्थन में जाले प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के लिए जुटान स्थल जलेश्वरी रखा गया था जहाॅं जाले प्रखंड के विभिन्न शाखाऒं से हजारों की संख्या में लोग जुटे। वहाॅं से पूर्व सरपंच का० हरेश कुमार सिंह और का० जैनुल हक के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन में शामिल लोग अपने मांगों के समर्थन में नारा लगाते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर पहुॅंचे । वहीं अंचल कार्यालय के प्रांगण में एक सभा कि गई जिसकी अध्यक्षता काॅमरेड शशिकांत चौधरी और संचालन पूर्व जिला परिषद सदस्य सुधीर कुमार साह ने किया । जिलामंत्री नारायण जी झा वक्ताओं ने कहा कि बिहार में सर्वे का कार्य प्रारंभ है जिससे जनता में ऊहा-पोह कीग स्थिति है सरकार के अधिकारियों को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।भूमिहिनों को वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना किसी को नहीं उजाड़ा जाए।

वहीं प्रखंड और अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है और अफसरसाही हावी है । जिला मुख्यालय से दूरी को देखते हुए जाले को अनुमंडल और अहिल्या स्थान को प्रखंड घोषित करना चाहिए इसके अलावा आमजन के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जोगीयारा- मजरा पथ ,जाले-देउरा पथ का चौड़ीकरण और चन्दौना-रेवढा पर के जिर्णोद्धार आवश्यक है। शोभन में एम्स निर्माण प्रस्तावित है और जाले के लोगों के आवागमन में सहूलियत के लिए घोघराहा से शोभन तक के अधवारा समूह के पश्चिमी तटबंध को रास्ता के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। पेंशन ,राशन कार्ड और दाखील खारिज में व्यापक गड़बड़ी है जिसका निदान आवश्यक है। इस मौके पर का० चन्द्र किशोर झा, कामरेड अरशद बेग,लोहा सिंह,जैनुल हक अंसारी, लोहा सिंह,सुशील साह , हीरा साह, भागनारायन साह, सुखदेव महतो,मो० कलाम, रामदीन महतो, सिनेही मुखिया,बदरूल जमा, रामबाबू साह, रामवृक्ष राम ,,युगल राम, पवित्र मांझी, गुड्डू मांझी, नीतिश मांझी,लक्ष्मीणी या देवी, कौशल्या देवी, विजय कमती, ललिता देवी,मंजू देवी,रंजीया देवी सहीत सैकड़ों साथी उपस्थित थें।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …