Breaking News

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के केवटी प्रखण्ड की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के केवटी प्रखंड की बैठक कई मुद्दों पर चर्चा

केवटी : बुधवार को प्रखंड स्तरीय श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित पत्रकार सदन में हुई. बैठक में जिला संगठन के महासचिव शशि मोहन भारद्वाज भी उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता शिव कुमार लाल ने किया. बैठक के लिए निर्धारित कुल 5 एजेंडों पर चर्चा हुई.सदस्यों ने अपनी-अपनी बातें रखी. जिला से पधारे शशि मोहन भारद्वाज ने पत्रकारों को दूसरे राज्यों में मिलने वाली सुविधा की जानकारी देते हुए कहा कि हम बिहार में भी इन मुद्दोंका लाभ लेने का प्रयास करेंगे.उन्होंने संगठन की मजबूती और सदस्यता बढ़ाये जाने पर बल दिया कहा बारी-बारी से जिला के सभी प्रखंडों में बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा के संग स्थानीय पत्रकारों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा होगी. उन्होंने आगामी नवंबर माह में श्रमजीवी पत्रकार संघ का की जिला सम्मेलन आयोजित किए जाने की संभावना व्यक्त किया. बैठक में शशि मोहन भारद्वाज, शिव कुमार लाल, विजय कुमार गुप्ता, राजन कुमार, राजीव कुमार आदि लोग उपस्थित थे.

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …