Breaking News

दरभंगा सी एम कॉलेज शिक्षक संघ का पुनर्गठन किया गया,जिसके अनुसार प्रो डी पी गुप्ता-अध्यक्ष,प्रो मंजू राय-उपाध्यक्ष,डा रूपेंद्र झा-सचिव,डा सुधांशु कुमार- संयुक्त सचिव तथा डा सुरेश पासवान कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुने गए।

सी एम कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने प्रो डी पी गुप्ता तथा सचिव डा रूपेंद्र झा
सामूहिक हितों की रक्षा हेतु संघ आवश्यक–डॉ अवनि रंजन सिंह
सी एम कॉलेज,दरभंगा के शिक्षक संघ का पुनर्गठन किया गया,जिसके अनुसार प्रो डी पी गुप्ता-अध्यक्ष,प्रो मंजू राय-उपाध्यक्ष,डा रूपेंद्र झा-सचिव,डा सुधांशु कुमार- संयुक्त सचिव तथा डा सुरेश पासवान कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुने गए।
महाविद्यालय

रिपोर्ट अजित कुमार सिंह दरभंगा news24live

के सेमिनार हॉल में संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षक संघ की बैठक में प्रो विश्वनाथ झा, प्रो नथुनी यादव,प्रो इंदिरा झा,पूर्व सचिव प्रो नारायण झा, प्रो गिरीश कुमार,प्रो राजानंद झा,डा आर एन चौरसिया,डा जिया हैदर,डा अनुपम सिंह, डा रुद्रकांत अमर,प्रो अखिलेश राठौर,प्रो एहतेशामुद्दीन सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।
इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ अवनि रंजन ने कहा कि सामूहिक हितों की रक्षा हेतु संघ आवश्यक है। इसी की बदौलत उचित मांगों की पूर्ति संभव है।नए पदाधिकारी पूरी तरह से शिक्षक हितों की रक्षा हेतु सक्षम है।उर्दू विभागाध्यक्ष डा जफर आलम ने कहा कि जहां भी 10 से अधिक व्यक्ति कार्यरत होते हैं,वहां नियमानुसार संघ का निर्माण अवश्य होता है। संघ से आपसी मजबूती बनी रहती है।एकता ही संघ का सबसे बड़ा बल होता है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो गुप्ता ने कहा कि सर्वसम्मति से ऑफिस वियरर का चुनाव सराहनीय कदम है। नया संग आने वाली शिक्षकों की सभी समस्याओं का निदान करेगा।कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथि स्वागत डा प्रभात कुमार चौधरी ने किया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्कृत विभागाध्यक्ष डा आर एन चौरसिया ने किया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …