Breaking News

शिक्षक दिवस के अवसर पर हाथों में कटोरा लेकर जदयू कार्यालय के सामने टीचरों का प्रदर्शन बोली वेतनमान इसमें डाल दो सरकार 

शिक्षक दिवस के अवसर पर हाथों में कटोरा लेकर जदयू कार्यालय के सामने टीचरों का प्रदर्शन बोली वेतनमान इसमें डाल दो सरकार

 

बिहार पटना देश भर में आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन शिक्षकों के लिए विशेष महत्व है लेकिन बिहार की राजधानी पटना में कई शिक्षक इस दिन हाथ में कटोरा लेकर प्रदर्शन करते नजर आए इन वितरहित शिक्षकों ने जदयू कार्यालय का घेराव किया शिक्षकों ने सरकार से गुहार लगाई कि उनके कटोरे में वेतनमान डाला जाए वही एक महिला शिक्षक ने कहा हम लोगों को 35 साल से वेतन नहीं मिल रहा है। हम लोग धरना करते-करते थक गए हैं इसलिए नीतीश कुमार से गुहार करते हैं कि हम लोगों को वेतन दे दिया जाए। महिला शिक्षक ने कहा अगर नीतीश कुमार हमारे ऊपर ध्यान देते हैं तो हम कटोरा लेकर नहीं खड़े होते इस कटोरे के जरिए हम सरकार से कहना चाहते हैं कि हम लोग गरीब हैं और हम भीख मांग रहे हैं हमें भीख दें हम शिक्षा मंत्री और नीतीश कुमार से गुहार लगाने आए हैं कि हम लोगों को भी पेट में कुछ दीजिए हम लोग को वेतनमान दे दीजिए ताकि हम भी अपना सर झुका कर नहीं बल्कि सर उठाकर जी सके

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …