Breaking News

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक 

 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक

 

दरभंगा   आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार  विनोद कुमार तिवारी ने बैंक अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया ।

अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत की तैयारी अंतिम चरण में है।

सभी अपने अपने स्तर से शत-प्रतिशत कार्यों को पूर्ण करें। अधिकतम छूट देने का प्रचार-प्रसार करते हुए ऋणधारकों के साथ सुलह समझौता करें।

लोक अदालत के कार्यों कि प्रगति की देख-रख के लिए विशेष अधिकारी प्रतिनियुक्त करें। बकायादारों को नोटिस के अलावा अन्य माध्यमों से भी संपर्क करें। हर-हाल में लक्ष्य अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का रखें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि बेनीपुर एवं बिरौल क्षेत्र के बैंक शाखाओं को भी तत्परता से लोक अदालत का कार्य करने का निर्देश जारी करें।

दूसरी ओर दावा वादों के निपटारे के लिए क्लेम केश से जुड़े अधिवक्ताओं व स्टेकहोल्डर्स के साथ विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय रविशंकर कुमार ने समीक्षात्मक बैठक किया।

उन्होंने प्रि-काउंसलिंग के जरिए पक्षकारों और बीमा कंपनियों के बीच समझौता कराने पर जोर दिया।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …