राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा में होगा पीएम अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन
दरभंगा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा द्वारा रोजगारउन्मुखी पहल की ओर एक कदम बढ़ाते हुए 12 सितंबर 2024 को पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा के परिसर में *PM NATIONAL APPRENTICESHIP MELA* का आयोजन किया जाना निर्धारित है।
उक्त मेले में विभिन्न जिलों,राज्यों के प्रतिष्ठानों/ नियोक्ता द्वारा सरकारी एवं निजी आईटीआई से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों (10+2) पास/ स्नातक, डिप्लोमाधारी, पीएमकेवीवाई, डीडीयू-जेकेवाई आदि सेमत एनएसकयूएफ से चुने गए पाठ्यक्रम के सभी पास विद्यार्थी एवं आठवीं पास न्यूनतम अर्हता वाले सभी अभ्यर्थियों को Naps Portal *www. apprenticeshipindia.gov.in)* पर पंजीयन कराते हुए चयन किया जाना है।
किन्ही अभ्यर्थी को विशेष जानकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal