Breaking News

गणेश पूजा को लेकर 189 स्थलों पर हुई दण्डाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति। 

गणेश पूजा को लेकर 189 स्थलों पर हुई दण्डाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति।

 

 

जिला दण्डाधिकारी,  राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा गणेश पूजा 2024 को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए जारी किया गया जिला संयुक्त आदेश

 

दरभंगा  – इस वर्ष  गणेश पूजा  07 सितम्बर से 17 सितम्बर 2024 तक मनाये जाने की सूचना है। गणेश पूजा हिंदू समुदाय के लोग मानते हैं गणेश पूजा के अवसर पर कई जगह मेला का भी आयोजन किया जाता है।

जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उक्त पर्व के अवसर पर गुप्त सूचना संग्रहण करना स्थानीय पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण दायित्व होगा।

उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होती है, तो उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी सूचना तुरंत जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को देना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि उक्त अवसर पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधज्ञा लागू की गई है।

गणेश पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था व्यवस्था, तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने हेतु आसूचना संकलन करते हुए पर्याप्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है ।

गणेश पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु बल, पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी स्थान पर बल की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता हो तो थानाध्यक्ष, थाना स्तर से पुलिस बल एवं ग्रामीण पुलिस की प्रतिनियुक्ति करेंगे।

गणेश पूजा के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष कार्यत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या – 06272-240600 है।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी, दरभंगा को निर्देश दिया गया है कि उक्त त्योहार के अवसर पर अग्निशमन दस्ता की एक टुकड़ी को जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने सभी संबधित थानाध्यक्ष/ओ.पी.अध्यक्ष उक्त पर्व के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था तथा सौहार्द्र वातावरण बनाये रखने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे तथा थाना क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर गश्ती कराएंगे।

सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा बल के निर्देश दिया जाता है कि अपने कर्तव्य स्थल पर स-समय योगदान देंगे तथा गणेश चतुर्थी की समाप्ति के बाद निर्देशानुसार अपने कर्तव्य स्थल को छोड़ेंगे।

इसके साथ ही सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने अनुमण्डल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्पूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र के प्रभार में रहकर विधि व्यवस्था/ शांति व्यवस्था संधारित करते हुए उक्त पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराएंगे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …