Breaking News

वेलकम होटल • बेर चौक • सुपौल रोड, कुशेश्वरस्थान से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया है।  

 

आज बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

 

 

दरभंगा   श्रम अधीक्षक,  किशोर कुमार झा के निदेश पर  कुशेश्वरस्थान प्रखंड में श्रम संसाधन विभाग के धावा-दल द्वारा बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु गहन छापेमारी की गई।

इस क्रम मे वेलकम होटल,बेर चौक, सुपौल रोड, कुशेश्वरस्थान से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया है।

श्रम अधीक्षक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में श्रम विभाग द्वारा जिले में विभिन्न नियोजनों में कार्यरत 14 बाल श्रमिकों को अब तक विमुक्त कराया जा चुका है ।

विमुक्त बाल श्रमिकों एवं उनके परिवार को विभिन्न विभागों के समन्वय से पुनर्वास कराया जा रहा है।

उन्होने कहा कि धावा दल द्वारा प्रत्येक सप्ताह शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सघन अभियान चलेगा।

श्रम अधीक्षक श्री झा ने बताया कि एक ओर जहाँ नियोजकों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई जारी है,वही दूसरी ओर बाल श्रम के विरूद्ध सामाजिक जागृति पैदा करने के उद्देश्य से कार्यशाला सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर, बैनर एवं फ्लैक्स लगाए गये है।

आज के धावा-दल मे शुभम श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान, मोहन कुमार श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, दरभंगा सदर, लक्ष्मण कुमार झा, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, सिंघवाड़ा, बमबम कुमार, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, घनश्यामपुर, विजेता भारती, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, बहेड़ी, प्रेम कुमार साह, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, जाले, कार्डस् संस्था के प्रतिनिधि नारायण कुमार मजमुदार और संदीप कुमार झा एवं दो पुलिस कर्मी शामिल थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …