राष्ट्रीय लोक अदालत
की सफलता के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी आज विभिन्न अधिकारियों के साथ हुए बैठक

दरभंगा राष्ट्रीय लोक अदालत 14 सितंबर 2024 के मद्देनजर विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने समीक्षात्मक बैठक की।
उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में किए गए कार्यों का फीडबैक लिया।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत के लिए सभी अधिकारी इस सप्ताह अपना भरपूर समय दें। पक्षकारों से संपर्क कर उन्हें समझौते के लिए प्रोत्साहित करें तथा अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराने का लक्ष्य रखें।
न्यायालय में लंबित मामलों के साथ साथ मुकदमा पूर्व मामलों का भी निपटारा करायें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री रंजन देव ने कहा कि लोक अदालत के लिए चयनित न्यायालय में लंबित मामलों एवं मुकदमा पूर्व मामलों की अलग अलग सूची उपलब्ध करायें।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पिछले लोक अदालत से बेहतर परिणाम देने का प्रयास करें।
बैठक में खनन विभाग, श्रम विभाग, मापतौल, विद्युत विभाग शहरी व ग्रामीण तथा दूरसंचार के अधिकारी मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal