Breaking News

समस्तीपुर/ हसनपुर बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर एवं हनुमान मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया गणेश महोत्सव  • निरंजन जायसवाल की रिपोर्ट

हसनपुर बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर एवं हनुमान मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया गणेश महोत्सव

 

 

समस्तीपुर/हसनपुर : गणेश चतुर्थी को लेकर हसनपुर बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर पुस्तकालय एवं हनुमान मंदिर परिसर में जबरदस्त तैयारी की गई। आपको बता दें की सिद्धि विनायक गणपति बप्पा की पूजा आराधना शनिवार को धूमधाम से कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया। जिसके बाद विधिवत रूप में पूजा अर्चना की गई। साथ ही गणेश चतुर्थी महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं एवं पूजा समितियों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिली। वही रविवार की संध्या 7 बजे से हसनपुर बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर पुस्तकालय परिसर में गणपति बप्पा की महाआरती का भी आयोजन किया गया, जिसमे कई जगहों का विद्वान पंडितों के द्वारा बप्पा की महाआरती की गई। इस दौरान भक्तजन भजनों से गणेशजी की महिमा का गुणगान के साथ मस्ती में खूब झूमे। आयोजकों के द्वारा श्री गणेश चतुर्थी को लेकर पंडाल को भव्य रूप में सजाया गया था और साथ ही साथ भक्तों के लिए व्यवस्थित तरीके से गणपति बप्पा के दर्शन के लिए भी पुख्ता व्यवस्था की गई। मौके पर सोनू कुशवाहा, विकास कुमार, मनीष कुमार, आदित्य कुमार, सचिन कुमार, राकेश कुमार, विपिन कुमार, राजा राज, नीरज कुमार, राहुल कुमार समेत पूजा समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …