Breaking News

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत सत प्रतिशत सफलता के लिए अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों के साथ की बैठक। 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत सत प्रतिशत सफलता के लिए अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों के साथ की बैठक।

 

दरभंगा  शनिवार 14 सितंबर 2024 शनिवार को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार  विनोद कुमार तिवारी ने अचंलाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

 

उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों से अंचल कार्यालय में लंबित मामलों का फीडबैक लिया। साथ ही मामलों के अद्यतन सूची जिला विधिक प्राधिकार के सचिव को उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक मामलों को निष्पादन के लिए लोक अदालत में प्रस्तुत करायें।

दूसरी ओर नोटिसों के तामिले के संदर्भ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने थानाध्यक्षों के साथ भी समीक्षात्मक बैठक किया।

उन्होंने थानाध्यक्षों को शत-प्रतिशत नोटिस तामिल कराने का निर्देश दिया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में नोटिस तामिल कराते समय पक्षकारों को लोक अदालत के बारे में बतायें तथा उन्हें लोक अदालत के लाभों से भी अवगत करायें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि लोक अदालत की सफलता में नोटिस तामिले का महत्व अहम है।

उन्होंने विभिन्न बैंकों के ऋण संबंधी नोटिसों का भी तामिला तत्परता से कराने को कहा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …