जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारी एवं बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक

दरभंगा शनिवार को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की।
बैठक में न्यायिक अधिकारियों से उनके न्यायालय द्वारा जारी नोटिस, प्रि-काउंसलिंग आदि का जानकारी लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोक अदालत को सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी का है।
लोक अदालत में दावा वाद,एक्साइज के मामले, शमनीय आपराधिक वाद, एनआईएक्ट,विद्युत विभाग,वन विभाग, श्रम विभाग, मापतौल जैसे मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिक से अधिक मुकदमा पूर्व मामलों को भी निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बेंच में प्रतिनियुक्त न्यायिक सदस्य पक्षकारों को लोक अदालत के फायदों से अवगत कराते हुए मामले में सुलह समझौता करायेंगे।
वही दूसरी ओर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बैंक अधिकारियों के साथ भी समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को मामलों के निपटारे के लिए अपने स्तर से एक लक्ष्य तय करने को कहा। ऋणधारकों को आकर्षक एवं सुविधाजनक छूट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी अपना शत-प्रतिशत सहयोग दें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal