Breaking News

दरभंगा  जिलाधिकारी  राजीव रौशन की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक  ।        

 

स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान को लेकर हुई बैठक

 

 

दरभंगा  जिलाधिकारी  राजीव रौशन की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक  ।

बैठक में उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार ने स्वच्छता ही सेवा के कार्य योजना के बारे में विस्तार से बताया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 11 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर 2024 तक विभिन्न विभागों के द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा।

इसमें विभिन्न विभागों के द्वारा निर्धारित तिथि को विविध कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता के बारे में नागरिकों को संदेश दिया जाएगा।

जिलाधिकारी दरभंगा ने स्वच्छता ही सेवा 24 के तहत कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए नगर आयुक्त दरभंगा ,डीपीएम जीविका, शिक्षा ,स्वास्थ्य से संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत जन भागीदारी एवं सहयोगी उत्प्रेरण द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय ,संस्थागत भवनों,हाट बाजार , संस्थान आंगनबाड़ी केंद्र ,अस्पताल, बस स्टैंड ,प्रमुख मार्ग हाईवे रेलवे ट्रैक स्टेशन, पर्यटन ,धार्मिक स्थल इत्यादि में व्यापक साफ सफाई का अभियान चलाया जाएगा । इसके लिए निकटवर्ती ग्राम पंचायत नगर निकाय संबंधित सरकारी विभाग शैक्षिक संस्थान स्वयंसेवी संस्थान आदि का भी समन्वय और सहयोग लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर को व्यय सहित एक्शन प्लान तैयार करना एवं अनुमोदन, 12 सितंबर को राज्य स्तर पर स्वच्छता ही सेवा पर उन्मुखीकरण एवं एसएचएस की राज्य स्तरीय लॉन्चिंग,14 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान का राज्य एवं सभी जिला स्तर पर शुभारंभ, 15 सितंबर को चार दिवसीय मेगा सफाई अभियान (15 से 18 सितंबर), 17 सितंबर को गांधी जी के पद चिन्हों पर स्वच्छपर्ण का शुभारंभ, 18 सितंबर को विशेष सांस्कृतिक उत्सव, 19 सितंबर को सामुदायिक संगठनों में स्वच्छता पर चर्चा, सूखा-गीला कचरा एवं स्वच्छता शपथ, 21 सितंबर को स्कूलों में स्वच्छता अभियान, 22 सितंबर को जल स्रोतों की सफाई, एक पेड़ माँ के नाम, 24 सितंबर को एक दिया स्वच्छता के नाम, 28 सितंबर को विशेष ग्राम सभा ओडीएफ प्लस की घोषणा हेतु, 29 सितंबर 2024 को जीविका आधारित दो दिवसीय जागरूकता अभियान किया जाना है।

बैठक में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद नवीन कुमार डीपीओ शिक्षा ,सीडीपीओ हायाघाट आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …