विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, शैक्षणिक अराजकता को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विद्यार्थी परिषद ने कुलसचिव को छात्रहित से जुड़े 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा एवं मधुबनी विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा मिथिला विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, शैक्षणिक अराजकता, नामांकन में मनमानी फीस वसूली, व परीक्षा परिणाम में निरंतर व्यापक त्रुटियों को लेकर विश्वविद्यालय मुख्यालय में आक्रोश मार्च एवं धरना प्रदर्शन किया गया। धरना उपरांत माननीय कुलपति की मुख्यालय में अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय कुलसचिव को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में छात्र हित से संबंधित 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन इस प्रकार दिए गए है…
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर्गत जांच में शामिल, भ्रष्टाचार में संलिप्त सभी पदाधिकारियों में अविलंब बर्खास्त किया जाय।
सुदुर ग्रामीण एवं दुर-दराज से आये छात्रों के लिए विश्वविद्यालय मुख्यालय में मूलभूत सुविधाओं से युक्त
प्रतीक्षालय का अविलम्ब निमार्ण करवाया जाय।
विश्वविद्यालय क्षेत्र अन्तर्गत एवं अन्य जिलों से आये छात्रों के सुविधा एवं समस्या समाधान के लिए विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर हेल्पलाईन सहायता नंबर जारी कर सुचारु संचालन किया जाए।
विश्वविद्यालय अन्तर्गत शोधार्थी के छात्रों के लिए छात्रवृति, छात्रावास एवं लैब की व्यवस्था की जाए व पैट की परीक्षा शीघ्र ली जाय।
विश्वविद्यालय एवं कॉलेज छात्रावासों में रह रहे छात्र व छात्राओं के लिए उत्तम व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए।
विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग एवं सभी महाविद्यालय में पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकालय में पुस्तक की व्यवस्था एवं रीडिंग रूम का संचालन हो।
प्रतिवर्ष दीक्षांत समारोह का आयोजन कर ससमय मूल प्रमाण पत्र का निर्गमण की व्यवस्था की जाय ताकि छात्रों को विश्वविद्यालय के द्वारा वसूले जा रहे मनमानी चालान शुल्क पर प्रतिबंध हो
विश्वविद्यालय का अपना डाटा सेंटर हो ना कि निजी कंपनी के हाथो सचालन हो तथा पूर्व में डाटा सेंटर की गड़बडी से प्रभावित हुए लाखों छात्रों के भविष्य अघर में डालने वाले दोषियों की उच्च स्तरीय जाँच कर कारवाई हो।
महाविद्यालय स्तर पर ही समस्या का संग्रह एवं निदान हो ताकि बच्चों को विश्वविद्यालय की चक्कर ना काटना पड़े।
निजी व सम्बद्ध महाविद्यालय में नामांकन के समय छात्राओं की मनमानी फीस पर पूर्ण प्रतिबंध हो। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा केन्द्र के बंद होने के कारणों का निदान कर शीघ्र प्रारंभ हो
अगीभूत व सम्बद्ध महाविद्यालय में सत्र की सभी शुल्क समान हो तथा महाविद्यालयों की मनमानी पर रोक लगे।
विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी जिलों के महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर के सभी विषयों की पढ़ाई प्रारंभ हो।
तकनीकि शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगारपूरक विषयों की पढ़ाई हो जिससे स्वरोजगार को बल मिले। सभी महाविद्यालय में एनसीसी , एनएसएस व खेल के मैदान की समुचित व्यवस्था एवं खेलो का निरंतर आयोजन हो
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कुलसचिव का सभी विषयों पर सकारात्मक रुख था एवं छात्र हित में सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुनकर एवम सविस्तार चर्चा कर जल्द ही विश्वविद्यालयों के छात्रहित के ज्ञापन के सभी विषयों पर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश कर शीघ्र निदान का आश्वासन दिया।
वही आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन में विभिन्न जिला अंतर्गत दरभंगा बिरौल के विभाग संयोजक राहुल सिंह, मधुबनी झंझारपुर के विभाग संयोजक रोहित झा, झंझारपुर के जिला संयोजक निखिल झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , विकास कुमार,मनोज मिश्रा, नगर मंत्री शास्वत स्नेहिल, जिला एसएफडी संयोजक शशिभूषण यादव, नगर विद्यार्थी विस्तारक रंजीत मालाकार व कुणाल कुमार, प्रिंस कुमार, सुजीत यादव, सत्यम कुमार, केतन राज, आकाश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal