Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर क्लेम अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक 

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर क्लेम अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक

 

दरभंगा   जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार   विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर 14 सितंबर 2024 को शनिवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक दावा वादों के निपटारे के लिए क्लेम केश से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय  रविशंकर कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव  रंजन देव ने समीक्षात्मक बैठक किया ।

एडीजे  कुमार ने अधिवक्ताओं से कहा कि निष्पादन योग्य क्लेम केस के सभी दस्तावेज आदि तैयार कर लें।

वाद से संबंधित बीमा कंपनी के अधिकारी और पक्षकारों की संयुक्त बैठक कर सभी कागजात तैयार करें,ताकि लोक अदालत में कम समय में अधिक से अधिक वादों का निपटारा किया जा सके।

प्राधिकार के सचिव  रंजन देव ने कहा कि क्लेम केस के अधिवक्ताओं से अपेक्षा है कि वे पिछले लोक अदालत की तुलना में अधिक दावा वादों का निष्पादन करायेंगे।

उन्होंने कहा कि क्लेम केस के निपटारे के लिए लोक अदालत बेहतर विकल्प है, इससे दावा कर्ताओं के साथ साथ बीमा कंपनियों को भी लाभ होता है।

बैठक में दावा मामलों के अधिवक्तागण मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …