सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा नेता ने दुर्घटना में घायल निखिल मिश्रा का हाल जाना

समस्तीपुर : हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभाष चन्द्र यादव ने हसनपुर विधानसभा के पंचायतों में जोर शोर से भाजपा सदस्यता अभियान चलाते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता लेने के लिए आप लोगों को अपने मोबाइल फोन से 8800002024 पर मिस्ड कॉल करना है। मिस्ड कॉल देने पर एस एम एस द्वारा आपको एक लिंक प्राप्त होगा। जब आप लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपसे फोन नम्बर मांगा जायेगा और जब आप फोन नम्बर सेन्ड करेंगे तो आपको ओ टी पी का आप्शन आयेगा तो आपको फोन नम्बर लिखकर सेन्ड ओ टी पी पर क्लिक करना है और दिए गए फोन नम्बर पर ओ टी पी आएगा। ओ टी पी नम्बर लिखकर सबिट करेंगे तो एक फार्म प्राप्त होगा जिस पर अपना नाम, पता, फोटो, लोकेशन, ई मेल, पिनकोड आदि डालकर सबिट कर लेगें। उसके बाद रेफरल कोड मांगेगा। आप रेफरल कोड में यू ओ के एक्स ओ ओ (6202552355) डाल कर क्लिक करेंगे, उसके बाद समिट करते ही आपका सदस्यता कार्ड प्राप्त हो जाएगा। इसी प्रक्रिया के तहत आप सभी भाजपा परिवार का सदस्य बनें एवं अपने आस पास के लोगों को भाजपा परिवार का सदस्य बनाएं। वहीं हसनपुर विधानसभा के नयानगर पंचायत में मंगलवार को देर संध्या सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव बीते दिनों बाइक दुर्घटना में घायल मंडल महामंत्री निखिल मिश्रा के आवास पहुंचकर निखिल मिश्रा का कुशलक्षेम जाना और ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ होने का कामना किया। मौके पर नयानगर पंचायत के जुझारू युवा नेता प्रितम कुमार सिंह ने सुभाषचंद्र यादव के समक्ष भाजपा के सक्रिय सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि मुझे पार्टी के द्वारा जो भी दायित्व दिया जायेगा उसे हम पार्टी के प्रति निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। वहीं सुभाषचंद्र यादव ने प्रितम कुमार सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरविन्द महतों, किसान मोर्चा के जिला मंत्री पिंकी सिंह, आनन्द कुमार, आईटी सेल संयोजक श्याम सुंदर पासवान, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सौरभ पंत, कुन्दन कुमार सिंह आदि ने प्रितम कुमार सिंह को भाजपा परिवार के सक्रिय सदस्य बनने पर बधाई दिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal