नहीं रहे संवेदनशील पत्रकार विजय श्रीवास्तव
दरभंगा : बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन,दरभंगा के सचिव पत्रकार विजय कुमार श्रीवास्तव का आज सुबह असमय निधन हो गया।

उनका अन्तिम संस्कार पटना के बांस घाट में कराया गया.पत्रकार विजय श्रीवास्तव प्रभात खबर,ई- टीवी,दैनिक जागरण,आईं नेक्सट मीडिया से जुड़े रहे.45 साल की उम्र में बीमार होने से पूर्व तक उन्होंने सक्रिय पत्रकारिता की,जिसमें अधिकतर समय उन्होंने दरभंगा में ही बिताया. उनके असमय निधन से संवेदनशील पत्रकारिता पर गहरा असर पड़ा है.वे विगत छः महीने से जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे थे.इन के निधन से दरभंगा के पत्रकारों में शोक की लहर है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal