Breaking News

स्मार्ट मीटर की बाध्यता खत्म करे सरकार RYA

 

स्मार्ट मीटर की बाध्यता खत्म करे सरकार-आरवाईए

 

उपभोक्ताओं को फर्जी बिजली बिल भेजना बंद हो – आरवाईए

 

स्मार्ट मीटर की बाध्यता खत्म करो, उपभोक्ताओं को फर्जी बिजली बिल भेजना बंद करो,24 घंटे बिजली का प्रबंधन करो सहित अन्य मांगों को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा(आरवाईए) के राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत दरभंगा जिला में आरवाईए कार्यकर्ताओं ने नाका नंबर 5 पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन आरवाईए नेता राजू कर्ण के नेतृत्व में किया।

पुतला दहन के बाद आयोजित सभा की अध्यक्षता आइसा नेता जयनारायण यादव ने किया।

 

संबोधित करते हुए आरवाईए राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा की राज्य की नीतीश कुमार की सरकार ने बिजली का निजीकरण करते हुए हुए राज्य के जनता को लूट लेने की बहुत सचेत योजना बनाई है जिसका नाम स्मार्ट मीटर है।उन्होंने कहा की स्मार्ट मीटर जनता का मानसिक,आर्थिक शोषण कर रही हैं साथ ही गरीब जनता को लाखो लाख का फर्जी बिल भेज कर परेशान कर रही जिसके खिलाफ आज सम्पूर्ण बिहार में आरवाईए प्रतिवाद कर रही है।उन्होंने मांग किया की स्मार्ट मीटर की बाध्यता खत्म हो नही तो बड़ा आंदोलन तेज होगा।

 

आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव ने कहा की आए दिन लगातार बिजली घंटो घंटो गायब रहती है लेकिन सरकार बिहार में बिजली का दर देश में सबसे ज्यादा कर दी है।सुविधा के नाम पर लूट चरम पर है लेकिन सुविधा नदारत है।उन्होंने 24 घंटा बिजली का प्रबंधन किया जाय।

 

आरवाईए के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजू कर्ण ने कहा की सरकार बिजली के नाम पर जनता से वोट लेते रही है लेकिन आज बिजली जनता के लिए अभिशाप बन गई है। बिहार में भी दिल्ली,पंजाब,कर्नाटक के तर्ज पर 200 यूनिट बिजली फ्री मिला चाहिए।

 

आइसा नेता प्रिंस कर्ण ने कहा की स्मार्ट मीटर और फर्जी बिल के खिलाफ सम्पूर्ण बिहार में जनमानस गोलबंद हो रही है सरकार को अभिलंब इस पर विचार करना चाहिए।

 

प्रदर्शन में गोलू कुमार, जयनारायण यादव, मोनू कुमार, टिंकू कुमार,मोहम्मद सलमान, सोनू कुमार,चंदन अहीर, मयंक कुमार यादव,प्रिंस कर्ण,राजू कर्ण,संदीप कुमार चौधरी सहित दर्जनों युवा शामिल थे।

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …