सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद सदस्य सीताराम येचुरी का निधन की जानकारी मिलने पर डाक कर्मियों ने शोक व्यक्त किया।

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि सीताराम येचुरी ने कर्मचारियों की हित के लिए सदन से लेकर सड़क तक आवाज उठाता रहता था। महान व्यक्ति को खो देने से अपूर्णीय क्षति हुई है। उनकी दिवंगत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और मेरी संवेदना परिवार के प्रति है मौके पर भारतीय मजदूर संघ ग्रुप सी के प्रमंडलीय मंत्री दिलीप कुमार पासवान,राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ डाकिया एवं एमटीएस के प्रमंडलीय मंत्री मिथिलेश यादव,सहायक डाकपाल मेल ब्रांच पीताम्बर पासवान , डाकिया राजेश कुमार,शाखा डाकपाल उमेश मंडल ,मोहन झा, सुनील कुमार,जटा शंकर प्रसाद श्रीवास्तव, मो0 फिरदौस शमसी, राज नारायण प्रसाद चौरसिया,मो0 कलाम सूर्य देव नारायण आदि ने शोक व्यक्त किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal